देश की खबरें | हिमाचल में फिर फटा बादल, राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बादल फटने से एक स्कूल, दो घर और कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि झाकड़ी और जोएरी क्षेत्रों के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-5 भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शिमला/रामपुर, 26 जुलाई शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बादल फटने से एक स्कूल, दो घर और कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि झाकड़ी और जोएरी क्षेत्रों के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-5 भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रामपुर के उपमंडल मस्जिट्रेट निशांत तोमर ने कहा कि मंगलवार को सरपारा पंचायत के कंधार गांव में बादल फटने से 17 भेड़-बकरियां बह गईं।

तोमर प्रभावित गांव जा रहे थे लेकिन वह खराब मौसम के कारण रास्ते में फंस गए।

उन्होंने कहा कि जहां भूस्खलन हुआ है वहां पर मशीनों को काम पर लगाया गया है लेकिन पत्थरों के गिरने से सड़क खोलने के काम में बाधा आ रही है। तोमर ने कहा कि अबतक किसी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं है तथा प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान की गई है।

राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, 24 जून को मानसून के पहुंचने के बाद से वर्षा जनित घटनाओं में प्रदेश में 652 घर पूरी तरह से और 6686 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा 236 दुकानों और 2037 गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

स्थानीय मौसम केंद्र ने 26 और 27 जुलाई के लिए राज्य के 12 में से आठ जिलों के वास्ते ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अंदेशा जताया है। साथ में उसने भूस्खलन तथा बाढ़ आने की भी चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने 28 जुलाई को भारी बारिश का ‘योलो अलर्ट' भी जारी किया है और 31 जुलाई तक राज्य में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इसने चंबा, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिलों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी भी दी है।

सिरमौर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश हुई और जत्तन बैराज में 156 मिलीमीटर, रेणुका में 120 मिमी, नाहन में 113 मिमी, पच्छाद में 103 मिमी, राजगढ़ में 74 मिमी और संगड़ाहा में 68 मिमी बारिश हुई है।

राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 24 जुलाई तक बारिश से संबंधित और सड़क दुर्घटनाओं में 168 लोगों की मौत हो गई है और राज्य को 5,350 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू