देश की खबरें | क्लीनिकल परीक्षण: पुणे में 17 लोगों को लगाया गया स्पुतनिक वी टीका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पुणे के एक अस्पताल में मानव परीक्षण के तहत 17 स्वयंसेवकों को रूस के स्पुतनिक वी कोरोना वायरस टीका लगाया गया है। डॉक्टरों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, छह दिसंबर महाराष्ट्र में पुणे के एक अस्पताल में मानव परीक्षण के तहत 17 स्वयंसेवकों को रूस के स्पुतनिक वी कोरोना वायरस टीका लगाया गया है। डॉक्टरों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह टीका गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलोजी एंड माइक्रोबायोलॉजी और रूसी डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) द्वारा मिलकर विकसित किया गया है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: पूर्व मंत्री इमरती देवी को खाली करना होगा सरकारी बंगला, PWD ने दिया नोटिस.

खबरों के अनुसार भारत ने रूस से इस टीके की 10 करोड़ खुराक खरीदी है।

यहां नोबल अस्पताल के ‘क्लीनकल रिसर्च डिपार्टमेंट’ के प्रमुख डॉ. एस के राउत ने कहा, ‘‘मानव परीक्षण के तहत पिछले तीन दिनों में 17 स्वस्थ स्वयंसेवकों को स्पुतनिक टीका लगाया गया है। बृहस्पतिवार को यह प्रकिया शुरू हुई थी।’’

यह भी पढ़े | IndUS Entrepreneurs Global Summit 2020: सीएम अरविंद केजरीवाल इंडस एंटरप्रेन्योर्स ग्लोबल समिट में होंगे शामिल, मिला न्योता.

उन्होंने कहा, ‘‘जिन्हें टीका लगाया गया है, वे सभी अगले कुछ दिनों तक निगरानी में रहेंगे।’’

डॉक्टरों ने कहा कि स्वयंसेवकों का चयन निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया गया था क्योंकि वे स्वस्थ होने चाहिए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\