जरुरी जानकारी | स्वच्छ ऊर्जा मौजूदा आर्थिक नरमी के समय पुनरूद्धार में दे सकती है मदद: कांत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने शुक्रवार को कहा कि स्वच्छ ऊर्जा में भारतीय अर्थव्यवस्था को मौजूदा नरमी से बाहर निकालने और मजबूती प्रदान करने की क्षमता है। उन्होंने निवेशकों से इस क्षेत्र में दीर्घकालीन अवसर का उपयोग करने को कहा।

मुंबई, 17 जुलाई नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने शुक्रवार को कहा कि स्वच्छ ऊर्जा में भारतीय अर्थव्यवस्था को मौजूदा नरमी से बाहर निकालने और मजबूती प्रदान करने की क्षमता है। उन्होंने निवेशकों से इस क्षेत्र में दीर्घकालीन अवसर का उपयोग करने को कहा।

‘काउंसिल ऑन एनर्जी एनवायरनमेंट एंड वाटर’ (सीईईडब्ल्सू) द्वारा आयोजित वेबिनार (इंटरनेट पर आयोजित कार्यक्रम) में कांत ने कहा कि भारत स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों दोनों के लिये एक आकर्षक और दीर्घकालीन बाजार की पेशकश करता है।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: सौराष्ट्र और कच्छ में आज होगी भारी बारिश, IMD ने गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए जारी किया अलर्ट.

उन्होंने कहा कि विकासशील देशों में पूंजी प्रवाह समय की जरूरत है। कोविड-19 के बाद सतत अर्थव्यवस्था के लिये व्यापक स्तर पर बदलाव की जरूरत है।

कांत ने कहा कि नकदी बढ़ाने के उपायों और ऊर्जा क्षेत्र में साहसिक सुधारों की घोषणा के साथ घरेलू बांड बाजार एक अवसर की पेशकश करता है जिसका उपयोग ऊर्जा रूपांतरण के लिये वित्त पोषण करने में किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूंजी बाजार निवेशकों को स्वच्छ ऊर्जा में निवेश के लिये निश्चित रूप से प्रोत्साहित करना चाहिए।’’

कांत ने कहा कि हरित वृद्धि देश के लिये मौजूदा नरमी से आर्थिक पुनरूद्धार का रास्ता खोल सकती है। उन्होंने कहा कि भारत ने पहले ही 24 घंटे पर्याप्त, भरोसेमंद बिजली के साथ जीवाश्म ईंधन पर देश की निर्भरता कम कर स्वच्छ ऊर्जा के रूपांतरण का लक्ष्य रखा हुआ है।

नीति आयोग के सीईओ ने कहा, ‘‘वैश्विक ऊर्जा रूपांतरण के लिये बाजार को व्यापक बनाने की जरूरत है...इसीलिए विकासशील देशों में पूंजी प्रवाह समय की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\