देश की खबरें | बिहार के हर घर में 2020 तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा: नीतीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के सभी घरों में इस वर्ष के अंत तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 28 अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के सभी घरों में इस वर्ष के अंत तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।

कुमार ने कहा कि यह कार्य राज्य के कई हिस्सों में महामारी और बाढ़ के कारण बाधित था, लेकिन अभी भी राज्यभर में कुल 89 लाख घरों में पाइप से जलापूर्ति उपलब्ध करने का लक्ष्य अक्टूबर के अंत तक हासिल कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को अहम बैठक करेगी बीजेपी.

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के प्रत्येक घर में 2020 तक स्वच्छ पेयजल होगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल 51.88 लाख घरों को पहले ही महत्वाकांक्षी परियोजना के दायरे में लाया जा चुका है और बाकी का काम अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़े | Tarek Fatah Apologises for His Tweet: इस्लाम जिंदाबाद हैं के नारे का वीडियो ट्वीटर पर शेयर करने के बाद तारिक फतह ने मांगी माफी, Fact-Check करने के बाद कहा- वीडियो कोलकाता का नहीं, ढाका का है.

कुमार ने एक कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की 11,501 करोड़ रुपये की लागत से ‘‘हर घर नल का जल’’ योजना के तहत उद्घाटन और काम शुरू किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि देश के लिए 2024 तक इसी तरह के लक्ष्य के निर्धारित किये गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\