एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल में केबल कार परियोजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों एवं सुरक्षाबलों के बीच झड़प, 24 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्वी नेपाल में तापलेजंग जिले के पाथीभरा इलाके में केबल कार परियोजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में 12 सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 24 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | नेपाल में केबल कार परियोजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों एवं सुरक्षाबलों के बीच झड़प, 24 घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 23 फरवरी पूर्वी नेपाल में तापलेजंग जिले के पाथीभरा इलाके में केबल कार परियोजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में 12 सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 24 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

‘नो केबल कार’ समूह पाथीभरा क्षेत्र में केबल कार के निर्माण का विरोध कर रहा है। उसका कहना है कि इस परियोजना से क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान मिट जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम को फुंगलिंग में सुरक्षा बलों और ‘नो केबल कार’ समूह के बीच झड़प में 12 सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 24 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हिंसा में शामिल होने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि झड़प के बाद रविवार सुबह से ही तापलेजंग के जिला प्रशासन ने फुंगलिंग बाजार और पाथीभरा क्षेत्र समेत जिले के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लगा दी।

प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के राजेंद्र लिंगडेन और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के तोशिमा कार्की समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने सरकार से पाथीभरा में केबल कार के निर्माण से संबंधित कार्यों को तुरंत रोकने की अपील की, क्योंकि स्थानीय लोग इस परियोजना के खिलाफ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).