देश की खबरें | नोएडा में सहपाठियों ने 12वीं की छात्रा की अश्लील तस्वीर प्रसारित की, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध में ग्रेटर नोएडा के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा की तस्वीर से छेड़छाड़ कर एक अश्लील तस्वीर बनाने और फिर इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिवार ने बीटा- दो कोतवाली में आरोपी तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

नोएडा, सात अगस्त गौतमबुद्ध में ग्रेटर नोएडा के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा की तस्वीर से छेड़छाड़ कर एक अश्लील तस्वीर बनाने और फिर इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिवार ने बीटा- दो कोतवाली में आरोपी तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस ने सूचना तकनीक (आईटी) कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के एक नामी स्कूल में छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती है।

छात्रा के सहपाठी तीन छात्रों ने छात्रा की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। छात्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर देखा, तो घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन और अपने परिजनों को दी।

परिजनों ने मामले में तीनों आरोपी छात्रों के खिलाफ थाना बीटा- दो में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी छात्रों के खिलाफ आईटी कानून की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया जाता है कि स्कूल ने आरोपी तीनों छात्रों को निलंबित कर दिया है। जिस स्कूल में यह घटना हुई है, वह स्कूल पहले भी विवादों में रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now