देश की खबरें | शिक्षिका ने पांचवीं कक्षा की छात्रा पर कैंची से हमला किया, पहली मंजिल से नीचे फेंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक शिक्षिका ने पांचवीं कक्षा की छात्रा पर कथित तौर पर कैंची से हमला किया और फिर उसे स्कूल भवन की पहली मंजिल से नीचे फेंका दिया, जिसके चलते उसके चेहरे की हड्डी टूट गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली में एक शिक्षिका ने पांचवीं कक्षा की छात्रा पर कथित तौर पर कैंची से हमला किया और फिर उसे स्कूल भवन की पहली मंजिल से नीचे फेंका दिया, जिसके चलते उसके चेहरे की हड्डी टूट गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार शिक्षिका को निलंबित करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, शिक्षिका ने छात्रों के साथ खुद को एक कक्षा के अंदर बंद कर लिया और छात्रा को पकड़ लेने तक “हिंसक” तरीके से उस पर पानी की बोतलें फेंकीं। इसके बाद उसने छात्रा के बाल काटे और उसे बालकनी से फेंक दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक, करीब 11 साल की बच्ची के चेहरे की हड्डी टूट गई है।

पुलिस ने कहा कि घटना दिल्ली नगर निगम बालिका विद्यालय में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। कक्षा में विद्यार्थियों के बस्ते और किताबें बिखरी हुई थीं, क्योंकि शिक्षिका ने उनमें से कुछ विद्यार्थियों को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी, जिसके कारण वे डरकर कक्षा से भाग गये थे।

पुलिस ने कहा कि आरोपी शिक्षिका गीता रानी देशवाल (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि घायल छात्रा का इलाज हिंदू राव अस्पताल में किया जा रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया है और जांच की जा रही है।

छात्रा के पिता ने कहा कि शिक्षिका द्वारा फेंके जाने के बाद उनकी बेटी का खून बह रहा था और उसके जबड़े और पैरों में चोटें आई थीं।

उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, “हमें हमले के बारे में स्कूल से जानकारी मिली। शिक्षिका ने मेरी बेटी को उठाया और बालकनी से फेंक दिया। उसने मेरी बेटी के बाल भी काट दिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान