देश की खबरें | असम में कक्षा नौंवी का अंग्रेजी पेपर लीक, वार्षिक परीक्षा रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के बारपेटा जिले में कक्षा नौंवी की बृहस्पतिवार को होने वाली वार्षिक अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बारपेटा (असम), 20 मार्च असम के बारपेटा जिले में कक्षा नौंवी की बृहस्पतिवार को होने वाली वार्षिक अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बारपेटा के स्कूल निरीक्षक रतुल कुमार दास ने जिले के सभी स्कूल प्रमुखों को एक आदेश जारी कर परीक्षा रद्द किए जाने की सूचना दी।

नयी परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

उन्होंने अपने आदेश में कहा, "मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि 20 मार्च को आयोजित कक्षा नौंवी की वार्षिक अंग्रेजी परीक्षा अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण स्थगित की जाती है।"

इस बीच, जिला स्तरीय आंतरिक परीक्षा समिति के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम को प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी मिली।

उन्होंने कहा, "हमें संदेह है कि प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हम सभी दावों की जांच कर रहे हैं। हम किसी भी तरह का जोखिम नहीं ले सकते, इसलिए परीक्षा रद्द की जाती है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड