एजेंसी न्यूज

Delhi: आठवीं कक्षा की छात्रा ने ट्यूशन शिक्षक पर गलत तरीके से छुने का आरोप लगाया- दिल्ली पुलिस

दक्षिण दिल्ली में आठवीं कक्षा की छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके ट्यूशन शिक्षक ने मंगलवार को उसे गलत तरीके से छुआ. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Delhi: आठवीं कक्षा की छात्रा ने ट्यूशन शिक्षक पर गलत तरीके से छुने का आरोप लगाया- दिल्ली पुलिस

नयी दिल्ली, 9 जुलाई : दक्षिण दिल्ली में आठवीं कक्षा की छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके ट्यूशन शिक्षक ने मंगलवार को उसे गलत तरीके से छुआ. पुलिस ने यह जानकारी दी. लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि शिक्षक अपने घर पर ट्यूशन पढ़ाता था. उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी भी वहीं पढ़ती थी.

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘एक टीम स्कूल भेजी गई थी, जहां काउंसलर ने बताया कि छात्रा के ट्यूशन शिक्षक ने उसे गलत तरीके से छुआ.’’लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी से पूछताछ उनके सामने की गई और उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न की बात सामने नहीं आई. यह भी पढ़ें : Unnao Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और टैंकर की टक्कर में 18 लोगों की मौत

बयान में कहा गया है कि महिला ने अपनी बेटी की मेडिकल जांच कराने से भी इनकार कर दिया और कानूनी कार्रवाई करने से भी इनकार कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).