देश की खबरें | राजस्थान के झालावाड़ में 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में 17 वर्षीय लड़की ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कोटा (राजस्थान), 25 सितंबर राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में 17 वर्षीय लड़की ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, 12वीं कक्षा की छात्रा ने रविवार देर रात अपने कमरे में लगे पंखे से लटककर आत्महत्या की। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

झालरापाटन थानाध्यक्ष रमेश मीणा ने बताया कि लड़की का शव सोमवार को उसके कमरे से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि रविवार को अपनी दो बहनों के साथ खाना खाने के बाद लड़की अपने कमरे में चली गई थी, जहां देर रात उसने आत्महत्या की।

मीणा ने बताया कि पांच साल पहले लड़की के पिता का देहांत हो गया था और वह अपने दो बड़े भाई व दो बहनों के साथ रहती थी।

अधिकारी ने बताया कि लड़की के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला लेकिन ऐसा सामने आया है कि परिवार के बड़े लोग उसके एक लड़के से बात करने पर आपत्ति जताते थे। इस दावे की पुष्टि होना अभी बाकी है।

मीणा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद लड़की के परिवार को सौंप दिया। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virar Building Slab Collapse: मुंबई से सटे विरार में इमारत का स्लैब गिरने से 27 वर्षीय महिला जख्मी, निवासियों ने सोसाइटी पर लगाया लापरवाही का आरोप; VIDEO

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज बल्लेबाज दिखाएंगे दम या गेंदबाज करेंगे कमाल? महामुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Raj Thackeray Acquitted: राज ठाकरे 18 साल पुराने मामले में ठाणे कोर्ट से बरी, रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों पर हमला और हिंसा भड़काने का था आरोप; VIDEO

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी