विदेश की खबरें | इराक में कुर्द प्राधिकारियों को पुलिस मुख्यालय की कमान सौंपे जाने के दौरान झड़प, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तरी इराक के किरकुक शहर में एक प्रमुख सुरक्षा प्रतिष्ठान की कमान संघीय अधिकारियों से स्थानीय कुर्द प्राधिकारियों को सौंपे जाने के खिलाफ जारी प्रदर्शन शनिवार को हिंसक हो गया, जिसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बगदाद, तीन सितंबर उत्तरी इराक के किरकुक शहर में एक प्रमुख सुरक्षा प्रतिष्ठान की कमान संघीय अधिकारियों से स्थानीय कुर्द प्राधिकारियों को सौंपे जाने के खिलाफ जारी प्रदर्शन शनिवार को हिंसक हो गया, जिसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किरकुक में इराक के संघीय पुलिस मुख्यालय की कमान कुर्दिश डेमोक्रेटिक पार्टी (केडीपी) को सौंपे जाने की योजना के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई। किरकुक में मुख्यत: कुर्द, अरब और तुर्कमेन लोग रहते हैं।

अक्टूबर 2017 में कुर्द प्राधिकारियों के कुर्द आजादी के लिए एक प्रतीकात्मक, लेकिन विवादास्पद जनमत संग्रह आयोजित करने के बाद संघीय बलों ने किरकुक और आसपास के तेल क्षेत्रों को अपने कब्जे में ले लिया था। केडीपी ने उस समय शहर में अपना मुख्यालय खाली कर दिया था।

प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार के गठन के लिए हुए समझौते में किरकुक में कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी की वापसी का प्रावधान शामिल था।

पिछले सप्ताह, अरब समुदाय के एक समूह ने किरकुक में केडीपी मुख्यालय को फिर से खोलने के विरोध में किरकुक-एरबिल राजमार्ग को बंद कर दिया था। कुर्द निवासियों ने राजमार्ग को फिर से खोलने की मांग की, जिससे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई।

केडीपी समर्थकों, अरब एवं तुर्कमेन प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार को हुई झड़प के बाद इराक के प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को किरकुक में कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान