देश की खबरें | पंजाब निकाय चुनाव में मतदान के दौरान कुछ जगहों पर झड़प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में सौ से अधिक निकायों के लिए रविवार को मतदान हुआ और कुछ स्थानों पर झड़प की घटनाएं सामने आईं।

चंडीगढ़, 14 फरवरी पंजाब में सौ से अधिक निकायों के लिए रविवार को मतदान हुआ और कुछ स्थानों पर झड़प की घटनाएं सामने आईं।

अधिकारियों के अनुसार, रूपनगर में वार्ड संख्या एक पर विवाद होने के बाद कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई जिसमें सात लोग घायल हो गए।

बटाला, राजपुरा, तरन तारन, बठिंडा, गुरदासपुर, सामना, रूपनगर, नाभा, नांगल, मोहाली और फिरोजपुर में भी सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आईं।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला।

उन्होंने कहा कि दोपहर दो बजे तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, हालांकि मतदान का अंतिम प्रतिशत सामने आना अभी बाकी है।

पंजाब सरकार में मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, आम आदमी पार्टी विधायक अमन अरोड़ा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने रविवार को मतदान किया।

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर सामना, राजपुरा, धुरी, अबोहर और भिखीविंड में मतपेटी लूटने का आरोप लगाया।

कांग्रेस की ओर से इस आरोप का खंडन किया गया।

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया कि पट्टी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता को कथित तौर पर गोली मार दी।

पुलिस ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

चीमा ने कहा कि रविवार को पंजाब में कांग्रेस ने लोकतंत्र की “हत्या” कर दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे की मांग की।

मजीठिया में शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह चुनाव जीतने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू