देश की खबरें | कोलकाता में तृणमूल सांसद के आवास के पास झड़प, आठ घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय के आवास के पास सोमवार को एक निर्माण स्थल पर नियंत्रण को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 18 अप्रैल दक्षिणी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय के आवास के पास सोमवार को एक निर्माण स्थल पर नियंत्रण को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लेक गार्डन इलाके में सांसद सौगत रॉय के आवास के पास ‘दो-तीन चरणों में हुई झड़प’ के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘"इलाके में नया निर्माण हो रहा है। एक पुराने मकान को तोड़ा जा रहा है। निर्माण स्थल पर नियंत्रण को लेकर दो समूहों में हाथापाई हुई। दोनों गुटों के सदस्यों को चोटें आई हैं।"

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों गुटों के सदस्य कथित तौर पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े थे।

पश्चिम बंगाल में, सत्ताधारी दल के कथित संरक्षण में गुट (सिंडिकेट) निर्माण व्यवसाय को नियंत्रित करते हैं। जाहिर तौर पर, ये सिंडिकेट प्रवर्तकों और ठेकेदारों को ऊंची कीमतों पर निर्माण सामग्री खरीदने के लिए मजबूर करते हैं, जिसकी गुणवत्ता अक्सर घटिया होती है।

वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि घायल हुए लोगों में से कुछ ने स्वीकार किया है कि वे सिंडिकेट का हिस्सा हैं।

सांसद रॉय ने संपर्क किए जाने पर कहा, "मैंने इस क्षेत्र में इससे पहले, इस तरह की झड़पें नहीं देखी हैं। रेलवे कॉलोनी आंदोलन या नक्सली दौर में भी ऐसी घटनाएं (इस क्षेत्र में) नहीं सुनी गईं। मैं 60 साल से अधिक समय से इस क्षेत्र का निवासी हूं। मुझे स्थानीय पुलिस को फोन करना पड़ा और मैंने उनसे हस्तक्षेप करने को कहा।"

उन्होंने कहा, ‘‘मुनाफा बांटने को लेकर असहमति के कारण झड़प हुई।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना ने स्थानीय लोगों को परेशान कर रख दिया, जिनमें ज्यादातर उम्रदराज लोग हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड