एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर की पुंछ जिला जेल में झड़प, एक कैदी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ स्थित जिला जेल में बुधवार को कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में एक कैदी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर की पुंछ जिला जेल में झड़प, एक कैदी घायल

जम्मू, नौ जुलाई जम्मू कश्मीर के पुंछ स्थित जिला जेल में बुधवार को कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में एक कैदी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना उस वक्त हुई, जब जेल में कश्मीर के कुछ विचाराधीन कैदी एक स्थान पर एकत्र हो गए और अपने लिए अलग बैरक की मांग करने लगे। हालांकि, जेल अधिकारियों ने उन्हें अपनी बैरक में वापस जाने के लिए समझाने-बुझाने की कोशिश की और कहा कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि उनमें से एक, दक्षिण कश्मीर के शोपियां का आदिल हामिद डार उस समय गिर गया, जब सुरक्षा कर्मी शांति व्यवस्था बहाल करने की कोशिश कर रहे थे।

डार गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम से संबंधित एक मामले में मुकदमे का सामना कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि घायल कैदी को पुंछ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि बाद में, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला जेल में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).