देश की खबरें | जेएनयू में झड़प : पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक दिन पहले विद्यार्थियों के एक गुट और सुरक्षा गार्ड के बीच हुई झड़प के मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक दिन पहले विद्यार्थियों के एक गुट और सुरक्षा गार्ड के बीच हुई झड़प के मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा दो सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से पिटाई की गई है और उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो यहां के शैक्षणिक माहौल को खराब करने के दोषी पाए जाएंगे।

वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने विश्वविद्यालय पर प्रदर्शन के दौरान हमला करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि वे फेलोशिप जारी करने की मांग कर रहे थे, जो एक साल से नहीं मिली है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) सी.मनोज ने कहा, ‘‘जेएनयू छात्र निशांत की शिकायत पर भारतीय दंड संहित की धारा- 323 और धारा-341 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

उन्होंने बताया कि ‘‘एक और प्राथमिकी जेएनयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी नवीन की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता की धारा-186 (लोकसेवक के काम में बाधा उत्पन्न करना), धारा-323 (स्वेच्छा से नुकसान पहुंचाना), 342 (अवैध तरीके से बंधक बनाना), 506 (आपराधिक धमकी) और धारा- 34 (समान मंशा) के तहत दर्ज की गई है।’’

पुलिस ने बताया कि दोनों प्राथमिकी वसंत कुंज उत्तर पुलिस थाने में दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि एबीवीपी ने सोमवार को दावा किया था कि उसकी जेएनयू इकाई के अध्यक्ष रोहित कुमार सहित करीब 12 छात्र घटना में घायल हुए हैं।

वहीं एक विस्तृत बयान जारी कर जेएनयू के रजिस्ट्रार रविकेश ने आरोप लगाया है कि छात्र परियोजना अनुभाग में दाखिल हो गए और कर्मचारियों को बाहर निकलने से रोक दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान