एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कार-जीप में भिडंत, दो लोगों की मौत, 10 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की सेगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के विरला गांव के पास रविवार को कार एवं जीप में हुई आमने-सामने की भिंड़त में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीप में सवार 10 लोग घायल हो गये।

देश की खबरें | कार-जीप में भिडंत, दो लोगों की मौत, 10 लोग घायल
Corona

खरगोन (मध्य प्रदेश), 23 मई मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की सेगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के विरला गांव के पास रविवार को कार एवं जीप में हुई आमने-सामने की भिंड़त में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीप में सवार 10 लोग घायल हो गये।

ऊन पुलिस थाना प्रभारी सुनीता मुजाल्दे ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार शुभम जायसवाल (23) एवं दीपक मालवीय (24) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों खरगोन के रहने वाले थे।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में जीप में सवार 10 लोग घायल हुए हैं, जिनका सेगांव अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

मुजाल्दे कहा कि हादसे के वक्त कार में सवार दोनों व्यक्ति सेगांव से खरगोन जा रहे थे, जबकि जीप में सवार लोग खरगोन जिले के भीकनगांव से शादी समारोह में शामिल होने राजपुर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2021 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).