देश की खबरें | महाराष्ट्र के जलगांव जिले में मामूली विवाद के कारण झड़प
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक मंत्री की कार के चालक और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच मामूली विवाद के कारण दो समूहों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसके बाद आगजनी और तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, एक जनवरी उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक मंत्री की कार के चालक और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच मामूली विवाद के कारण दो समूहों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसके बाद आगजनी और तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मूल विवाद मंगलवार देर रात पल्थी गांव के कसाईवाड़ा इलाके में हुआ था, लेकिन बुधवार सुबह तक हिंसा की घटनाएं सामने आईं। हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है।
एक अधिकारी ने बताया कि कसाईवाड़ा में राज्य के मंत्री गुलाबराव पाटिल की कार के चालक और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच उस समय तीखी नोकझोंक हुई, जब चालक ने हॉर्न बजाकर रास्ता देने के लिए कहा।
शिवसेना के नेता और जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री पाटिल इस मौके पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार का एक सदस्य कार में सवार था।
उन्होंने बताया कि हालांकि बहस मौके पर ही खत्म हो गई, लेकिन बाद में इलाके के कुछ लोग गांव के चौराहे पर गए और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद एक और समूह वहां पहुंचा, जिसके बाद झड़पें हुईं।
अधिकारी ने बताया कि गांव की कई दुकानें जला दी गईं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।
उन्होंने बताया कि पल्थी गांव में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों, राज्य रिजर्व पुलिस बल और दंगा नियंत्रण पुलिस की टीमों के साथ-साथ दमकल वाहनों को तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
अधिकारी ने बताया कि आगजनी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

