विदेश की खबरें | सिक्किम में सत्तारूढ़ और विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिक्किम के सोरेंग जिले में शनिवार को विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) और सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी। ऐसा आरोप है कि प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाली पार्टी एसकेएम के सदस्यों ने एसडीएफ के वाहन को रोका।

गंगटोक, 30 अप्रैल सिक्किम के सोरेंग जिले में शनिवार को विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) और सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी। ऐसा आरोप है कि प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाली पार्टी एसकेएम के सदस्यों ने एसडीएफ के वाहन को रोका।

सोरेंग की पुलिस अधीक्षक जया पांडियन ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

एसडीएफ के प्रवक्ता जे बी दरनाल के अनुसार, उनकी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता सोरेंग में निर्वाचन क्षेत्र स्तर की बैठक में जा रहे थे तभी सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उनकी कार को रोका और ‘‘धारदार हथियारों से उन पर हमला’’ भी किया।

दरनाल ने बताया कि हमले में पार्टी के एक कार्यकर्ता अरुण लिम्बू को चोटें आयी हैं और कार क्षतिग्रस्त हो गयी।

सोशल मीडिया पर झड़प की एक वीडियो क्लिप प्रसारित हो रही है जिसमें एसडीएफ पदाधिकारी अविनाश याखा झड़प के दौरान अपनी बंदूक से हवा में कई गोलियां चलाते हुए दिख रहे हैं।

पांडियन ने बताया कि याखा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और पांडियन अभी फरार है।

इस बीच, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जैकब खालिंग राई ने एसकेएम के खिलाफ चलाए जा रहे ‘‘दुष्प्रचार’’ के लिए विपक्षी दल की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएफ ‘‘सिक्किम में राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट