एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अलीगढ़ में दो गुटों के बीच झड़प, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीगढ़ में बृहस्पतिवार की शाम को दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि घटना के बाद स्थानीय भाजपा युवा मोर्चा के नेता को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | अलीगढ़ में दो गुटों के बीच झड़प, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

अलीगढ़, दो मई अलीगढ़ में बृहस्पतिवार की शाम को दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि घटना के बाद स्थानीय भाजपा युवा मोर्चा के नेता को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि झड़प में गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का नाम शिवम वाल्मीकि है और उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि है।

उन्होंने बताया कि वाल्मीकि को भाजपा की युवा शाखा के मंडल अध्यक्ष और पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के भतीजे यश गोयल ने पुरानी दुश्मनी के चलते कथित तौर पर गोली मारी। गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना पड़ाव दुबे मार्केट में हुई। पुलिस ने बताया कि वाल्मीकि को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव तोमर ने बताया कि यह घटना दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी के कारण हुई है।

उन्होंने कहा, "शिवम और उसके दोस्त बाजार से गुजर रहे थे और यश गोयल और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया। बहस हाथापाई में बदल गई और फिर गोलीबारी होने लगी।’’

पुलिस ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा बढ़ा दी है, किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए क्षेत्र में सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).