देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में 12 से अधिक लोग घायल हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, पांच दिसंबर पश्चिम बंगाल में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में 12 से अधिक लोग घायल हो गए।

भाजपा ने राज्य सरकार पर कुशासन और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ‘अब और अन्याय नहीं’ के नारे के साथ शनिवार को राज्यव्यापी अभियान चलाया और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, परीक्षा के समय CBSE के छात्रों के लिए जारी होगा डिजिटल एडमिट कार्ड.

कोलकाता और पूर्वी मिदनापुर जिले में चलाये गये सरकार विरोधी अभियान में कम से कम दो केंद्रीय मंत्रियों ने भाग लिया।

पश्चिमी बर्दवान, उत्तर चौबीस परगना और कूचबिहार जिलों में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटनाएं सामने आई।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के असम 157 नए केस, 163 मरीज हुए ठीक: 5 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि पश्चिम बर्दवान जिले के बाराबनी में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच शनिवार को हुई झड़प में देसी बमों का इस्तेमाल किया गया जिससे कम से कम नौ लोग घायल हो गए और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने बताया कि सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को रैली निकालने से रोकने पर झड़प हुई।

भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल समर्थकों ने उनके कार्यकर्ताओं को पीटा।

तृणमूल ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि यह घटना भाजपा के अंदरूनी कलह का नतीजा थी।

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे तृणमूल के स्थानीय नेताओं का हाथ है।

उन्होंने कहा, “कोयला खनन माफिया से जुड़े लोग भी इस घटना में शामिल थे। यह पश्चिम बंगाल की असलियत है।”

घायलों से मिलने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बम फेंके जाने के बावजूद शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में कानून का राज समाप्त हो चुका है। अब गुंडों का राज है। हमने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सूचना दे दी है और हमारी मांग है कि राज्य में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।”

भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, “यह झड़प भाजपा की अंदरूनी कलह का नतीजा थी। इस घटना में तृणमूल कांग्रेस शामिल नहीं थी। हमारी छवि बिगाड़ने के लिए भाजपा हमारा नाम ले रही है।”

कूचबिहार के सिताई क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों में दोनों दलों के 12 से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Winner Prediction:लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी