एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा दल के विधि महाविद्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और वाम कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले सप्ताह ‘साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज’ में एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तथ्यान्वेषी दल के पहुंचने पर महाविद्यालय परिसर के बाहर भाजपा और उसकी युवा शाखा भाजयुमो के समर्थकों तथा वामदलों एवं उनसे संबद्ध संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

देश की खबरें | भाजपा दल के विधि महाविद्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और वाम कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

कोलकाता, 30 जून पिछले सप्ताह ‘साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज’ में एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तथ्यान्वेषी दल के पहुंचने पर महाविद्यालय परिसर के बाहर भाजपा और उसकी युवा शाखा भाजयुमो के समर्थकों तथा वामदलों एवं उनसे संबद्ध संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

पुलिस को उन समूहों को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी जो विधि छात्रा के साथ पूर्व छात्र और दो अन्य छात्रों द्वारा कथित सामूहिक बलात्कार के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए वहां एकत्र हुए थे।

भाजपा और उसकी युवा एवं छात्र शाखाओं ने सोमवार को इस कथित अपराध के विरोध में कोलकाता और पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में रैलियां निकालीं।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की छात्र शाखा एसएफआई ने भी कलकत्ता विश्वविद्यालय मुख्य परिसर के सामने कॉलेज स्ट्रीट पर इस कथित अपराध के खिलाफ एक विरोध रैली की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के समर्थकों ने ‘साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ और कस्बा थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 25 जून को ‘साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज’ में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा तथा अन्य छात्रों-- प्रोमित मुखर्जी और जैद अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह कॉलेज के एक गार्ड को भी हिरासत में लिया गया।

भाजयुमो ने एस्प्लेनेड, सिलीगुड़ी तथा उत्तर बंगाल में भी विरोध रैलियां कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2025 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).