खेल की खबरें | पेन के बाद कमिंस को टेस्ट कप्तान बनाये जाने के पक्ष में क्लार्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को उम्मीद है कि टिम पेन के बाद तेज गेंदबाज पैट कमिंस को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी जायेगी ।

सिडनी, 11 दिसंबर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को उम्मीद है कि टिम पेन के बाद तेज गेंदबाज पैट कमिंस को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी जायेगी ।

छत्तीस वर्ष के पेन अपने कैरियर के आखिरी मोड़ पर हैं । अब आस्ट्रेलिया के अगले टेस्ट कप्तान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है । कुछ स्टीव स्मिथ को फिर कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं जबकि क्लार्क का कहना है कि कमिंस को यह जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिये ।

यह भी पढ़े | जल्द पिता बनने वाले हैं Kane Williamson, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से ली छुट्टी.

उन्होंने कहा ,‘‘ पैट इसके लिये तैयार है । मुझे खुशी है कि उसे पूर्णकालिक उपकप्तानी दी गई है ।’’

स्मिथ को 2018 के गेंद से छेड़खानी प्रकरण के बाद कप्तानी छोड़नी पड़ी थी चूंकि उन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था । उसके बाद से पेन टेस्ट टीम के और आरोन फिंच वनडे टीम के कप्तान हैं ।

यह भी पढ़े | Ind vs Eng: इंग्लैंड के साथ होने वाले डे-नाइट टेस्ट, T20 सीरीज की मेजबानी करेगा नया मोटेरा स्टेडियम.

क्लार्क ने कहा ,‘‘ अभी फिंच अपना काम बखूबी कर रहे हैं और पेन भी । पैट कमिंस के पास सीखने और अनुभव लेने का मौका है । उम्मीद है कि उसे कुछ मैचों में कप्तानी दी जायेगी । चाहे आस्ट्रेलिया ए के लिये या अभ्यास मैच में ।’’

उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि कप्तानी के लिये गेंदबाज की बजाय बल्लेबाज ही सही रहते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसा कुछ नहीं है । आजकल इतना क्रिकेट हो रहा है कि बल्लेबाज चोटिल हो जाते हैं । गेंदबाज चोटिल हो जाते हैं ।उन्हें आराम देना होता है । सही व्यक्ति कप्तान होना चाहिये, चाहे गेंदबाज हो या बल्लेबाज ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज