देश की खबरें | गुमनाम पत्र के जरिए झारखंड के भाजपा विधायक की हत्या की साजिश का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि उन्हें एक गुमनाम पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि उनकी हत्या के लिए भाड़े के हत्यारे उनका पीछा कर रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

धनबाद, 25 अगस्त झारखंड के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि उन्हें एक गुमनाम पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि उनकी हत्या के लिए भाड़े के हत्यारे उनका पीछा कर रहे हैं।

भाजपा ने सरकार से विधायक की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है क्योंकि छह दिन पहले ही उनके करीबी पार्टी के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़े | Not filing ITR?: टैक्स रिटर्न फाइल करने के दौरान रहें सावधान, अब इन प्रमुख Criteria में आने वाले लोगों को भी करना पड़ेगा आईटीआर फाइल.

धनबाद सदर विधानसभा सीट से विधायक सिन्हा ने कहा, '' मैंने पत्र को जांच के लिए सरायढेला पुलिस थाने को सौंप दिया है।''

थाने के प्रभारी किशोर तिर्की ने कहा कि कि हजारीबाग से भेजे गए पत्र की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि पत्र किसी महिला द्वारा लिखा गया है।

यह भी पढ़े | Maharashtra Building Collapsed: रायगढ़ बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या हुई 10, राज्य सरकार ने परिजनों को 5 रुपये देने का क्या ऐलान.

पत्र लिखने वाले ने दावा किया कि सिन्हा की हत्या के लिए साजिश रची गई है लेकिन इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका खुलासा नहीं किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाड़े के हत्यारों द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे पांच मोबाइल नंबर और नौ कारों के पंजीकरण नंबर का जिक्र पत्र में किया गया।

साथ ही हत्या के लिए उपयोग होने वाले हथियारों के बारे में भी पत्र में बताया गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) आर रामकुमार ने कहा कि उप अधीक्षक मुकेश कुमार को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा के धनबाद जिला महासचिव संजय झा ने कहा कि राज्य सरकार को विधायक की सुरक्षा बढ़ानी चाहिए क्योंकि पार्टी के अन्य नेता सतीश सिंह की पिछले सप्ताह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वर्तमान में दो पुलिस कांस्टेबल विधायक की सुरक्षा में तैनात हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\