देश की खबरें | नागरिक अधिकार कार्यकर्ता प्रफुल्ल सामंतरा ने ''अपहरण और रिहाई'' के बाद पुलिस में शिकायत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में एक होटल से चार लोगों द्वारा कथित तौर पर अपहरण किए जाने के एक दिन बाद नागरिक अधिकार कार्यकर्ता प्रफुल्ल सामंतरा ने बुधवार को रायगड पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर एक शिकायत दी।

बेरहामपुर (ओडिशा), 30 अगस्त ओडिशा में एक होटल से चार लोगों द्वारा कथित तौर पर अपहरण किए जाने के एक दिन बाद नागरिक अधिकार कार्यकर्ता प्रफुल्ल सामंतरा ने बुधवार को रायगड पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर एक शिकायत दी।

गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार-2017 के विजेता सामंतारा ने कहा कि मंगलवार को रायगड के एक होटल से उनका अपहरण कर लिया गया था।

सामंतरा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अपनी शिकायत स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रभारी निरीक्षक, रायगड को भेजी और उनसे इसे प्राथमिकी दर्ज करने के लिए स्वीकारने का अनुरोध किया।’’

नागरिक अधिकार कार्यकर्ता के अनुसार, उन्हें रायगड के एक होटल से अपराह्न लगभग 3.40 बजे चार लोगों ने उठाया और बाद में लगभग 9.30 बजे बरहामपुर शहर में छोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए, उनके दोनों हाथ बांध दिए और उनके चेहरे को तौलिये से ढक दिया ।

लोकशक्ति अभियान की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष सामंतरा ने कहा कि मुझे संदेह है कि वे पुलिसकर्मी थे और सरकार के दबाव में उन्होंने मेरा अपहरण किया।

रायगड पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों द्वारा अपहरण किए जाने के आरोपों से इंकार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\