सीआईएसएफ ने फर्जी वीजा पर यात्रा करने का प्रयास कर रहे तीन लोगों को पकड़ा
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने फर्जी वीजा पर पेरिस की यात्रा करने का प्रयास कर रहे तीन भारतीय यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर पकड़ा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 18 मार्च : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने फर्जी वीजा पर पेरिस की यात्रा करने का प्रयास कर रहे तीन भारतीय यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर पकड़ा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 16 मार्च को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर हुई. उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ कर्मियों को तीन यात्रियों पर शक हुआ जिसके बाद जर्मनी के दूतावास से उनके वीजा की जांच की गई. यह भी पढ़ें : एमपी पुलिस ने ‘वीआईपी’ मोबाइल नंबर देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया
उन्होंने बताया कि दूतावास ने पुष्टि की कि उक्त यात्रियों के पासपोर्ट पर लगा वीजा फर्जी है. उन्होंने बताया कि यात्रियों को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया जिन्होंने उन पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है.
Tags
संबंधित खबरें
Sudden Death in Hyderabad: तेलंगाना में ट्रेनिंग ड्रिल के दौरान डोंबिवली के CISF जवान की हार्ट अटैक से मौत
Israel-Iran Conflict: इज़राइल-ईरान तनाव के बीच दिल्ली से मुंबई तक सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे (Watch Videos)
SpiceJet Emergency Landing: लेह जा रहा स्पाइसजेट विमान के इंजन में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग; पायलट समेत सभी यात्री सुरक्षित
UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद पहुंचे दिल्ली, एयरपोर्ट पर PM मोदी ने किया स्वागत, फिर एक ही कार में सवार होकर हुए रवाना (See Pic)
\