एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सिप्ला का तीसरी तिमाही का मुनाफा 32 प्रतिशत बढ़कर 1,068 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा बनाने वाली सिप्ला लि. का एकीकृत मुनाफा चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 32.25 प्रतिशत बढ़कर 1,068.41 करोड़ रुपये रहा।

जरुरी जानकारी | सिप्ला का तीसरी तिमाही का मुनाफा 32 प्रतिशत बढ़कर 1,068 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 22 जनवरी दवा बनाने वाली सिप्ला लि. का एकीकृत मुनाफा चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 32.25 प्रतिशत बढ़कर 1,068.41 करोड़ रुपये रहा।

सिप्ला लिमिटेड ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले की इसी अवधि में 807.83 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 13.66 प्रतिशत बढ़कर 6,603.81 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले इसी अवधि में 5,810.09 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि दिसंबर तिमाही में उसका कुल खर्च 8.78 प्रतिशत बढ़कर 5,119.81 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्तवर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4,706.47 करोड़ रुपये था।

तीसरी तिमाही में सिप्ला की कुल आय 14.58 प्रतिशत बढ़कर 6788.44 करोड़ रुपये हो गयी।

तिमाही के दौरान, औषधि क्षेत्र से कंपनी की आय 6,365.06 करोड़ रुपये और नए उद्यमों से 280.51 करोड़ रुपये रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).