जरुरी जानकारी | सिडको ने गोदरेज प्रॉपर्टीज को नवी मुंबई में दो भूखंडों का आवंटन किया रद्द
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड ने गोदरेज प्रॉपर्टीज को नवी मुंबई में दो भूखंडों का आवंटन रद्द कर दिया है।
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड ने गोदरेज प्रॉपर्टीज को नवी मुंबई में दो भूखंडों का आवंटन रद्द कर दिया है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मार्च 2021 में सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिडको) द्वारा आयोजित ई-नीलामी के जरिए मुंबई में 166 करोड़ रुपये में करीब 1.5 एकड़ भूखंड खरीदा था।
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 11 अक्टूबर 2023 के एक पत्र के जरिए ‘‘ नवी मुंबई के सानपाड़ा दो भूखंडों के आवंटन को रद्द करने का आदेश जारी किया गया है।’’
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि यह कदम अपुष्ट आधार पर उठाया गया। यह तीन मई 2023 को बंबई उच्च न्यायालय ने गोदरेज प्रॉपर्टीज बनाम महाराष्ट्र राज्य शीर्षक वाली 2021 की रिट याचिका संख्या 2,475 में पारित आदेश का उल्लंघन है।’’
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कहा कि इससे कंपनी की वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई भौतिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
उसने कहा, ‘‘ हालांकि, कंपनी ने बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष एक रिट याचिका दायर करके आवंटन रद्द करने के फैसले को चुनौती दी है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2023 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

