देश की खबरें | अंगरक्षक की मृत्यु के मामले में सीआईडी ने शुभेंदु अधिकारी को तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को उनके एक अंगरक्षक की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में समन भेजा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, पांच सितंबर पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को उनके एक अंगरक्षक की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में समन भेजा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नंदीग्राम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अधिकारी को यहां भवानी भवन स्थित सीआईडी के मुख्यालय में जांच अधिकारियों के समक्ष सोमवार को पेश होने को कहा गया है।

अधिकारी के अंगरक्षक शुभव्रत चक्रवर्ती ने 2018 में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सीआईडी ने इस मामले की जांच के लिए एक दल गठित किया था।

चक्रवर्ती की पत्नी ने कंतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और अपने पति की मृत्यु के मामले में जांच की मांग की थी।

इस मामले में सीआईडी अब तक 11 पुलिसकर्मियों समेत 15 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इससे पहले जांच दल के सदस्य अधिकारी के पूर्वी मेदिनीपुर जिले स्थित आवास ‘शांति कुंज’ भी गए थे।

राज्य सशस्त्र पुलिस के जवान चक्रवर्ती उस समय से अधिकारी के सुरक्षा घेरे में शामिल थे जब वह तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे। अधिकारी 2015 में जब प्रदेश सरकार में मंत्री बने, तब भी चक्रवर्ती उनके सुरक्षा दस्ते में शामिल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\