जरुरी जानकारी | सीआईएएल ने 25 करोड़ यूनिट से अधिक सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) ने अब तक हवाईअड्डे पर विभिन्न सौर पीवी संयंत्रों से 25 करोड़ यूनिट से अधिक हरित ऊर्जा का उत्पादन करके एक और उपलब्धि हासिल की है, जिससे 1,60,000 टन कार्बन उत्सर्जन की कमी हुई है।

कोच्चि, पांच जून कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) ने अब तक हवाईअड्डे पर विभिन्न सौर पीवी संयंत्रों से 25 करोड़ यूनिट से अधिक हरित ऊर्जा का उत्पादन करके एक और उपलब्धि हासिल की है, जिससे 1,60,000 टन कार्बन उत्सर्जन की कमी हुई है।

सीआईएएल पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित दुनिया का पहला हवाई अड्डा है।

हवाईअड्डा प्राधिकरण के अनुसार, सीआईएएल ने शनिवार को अरिप्पारा में अपनी लघु जल विद्युत परियोजना के माध्यम से उत्पन्न 75 लाख इकाइयों के अलावा 25 करोड़ यूनिट सौर ऊर्जा का संचयी उत्पादन का लक्ष्य पूरा किया है।

सीआईएएल के प्रबंध निदेशक एस सुहास ने कहा कि हवाईअड्डा प्राधिकरण की विकास नीति में कुल स्थिरता प्रबंधन (टीएसएम) शामिल है। यह जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने के हर संभव तरीके का पता लगाने का प्रयास करता है।

सुहास ने एक विज्ञप्ति में कहा, "हम जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हर संभव तरीके अपना रहे हैं। सीआईएएल ने 2015 में पूर्ण रूप से सौर ऊर्जा से चलने वाले पहले हवाईअड्डे के रूप में उपलब्धि हासिल की थी। यह अब अतिरिक्त बिजली उत्पादन करने वाला संगठन बन गया है, जो सालाना लगभग चार करोड़ यूनिट अतिरिक्त बिजली राज्य ग्रिड को देती है।"

हवाईअड्डा प्राधिकरण ने कहा कि अरिप्पारा में अपनी 4.5 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना के साथ सीआईएएल अब केरल राज्य विद्युत बोर्ड(केएसईबी) के बाद केरल में दूसरा सबसे बड़ा बिजली उत्पादक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\