विदेश की खबरें | सीआईए को लगता है कि कोविड-19 महामारी के वायरस की उत्पत्ति प्रयोगशाला से हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सीआईए के एक आकलन के अनुसार, यह आशंका चीन पर उंगली भी उठाती है, हालांकि खुफिया एजेंसी को अपने निष्कर्षों पर पूर्ण विश्वास नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सीआईए के एक आकलन के अनुसार, यह आशंका चीन पर उंगली भी उठाती है, हालांकि खुफिया एजेंसी को अपने निष्कर्षों पर पूर्ण विश्वास नहीं है।

यह निष्कर्ष किसी नयी खुफिया जानकारी का परिणाम नहीं है, तथा शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन और पूर्व सीआईए निदेशक विलियम बर्न्स के आदेश पर पूरी की गई है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एजेंसी का नेतृत्व करने के लिए चुने गए जॉन रैटक्लिफ के आदेश पर इस रिपोर्ट को शनिवार को सार्वजनिक किया गया।

सीआईए का सूक्ष्म निष्कर्षों के आधार पर मानना ​​है कि साक्ष्यों की समग्रता से यह पता चलता है कि कोविड-19 के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस की उत्पत्ति प्राकृतिक उत्पत्ति की तुलना में प्रयोगशाला में होने की अधिक आशंका है।

सीआईए के प्रमुख रैटक्लिफ ने फॉक्स न्यूज को बताया, ‘‘मुझे अपने पहले दिन ही बाइडन प्रशासन में वास्तव में हुए एक आकलन को सार्वजनिक करने का अवसर मिला। इसलिए इस पर राजनीतिक होने का आरोप नहीं लगाया जा सकता।’’

उन्होंने कहा कि सीआईए ने यह आकलन किया है कि दुनिया भर में इतनी तबाही मचाने वाली इस महामारी का सबसे संभावित कारण वुहान में एक प्रयोगशाला से संबंधित घटना थी। ‘‘और इसलिए हम आगे भी इसकी जांच जारी रखेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी