खेल की खबरें | डेम्पो के खिलाफ जीत के साथ चर्चिल ब्रदर्स खिताब की दौड़ में बरकरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चर्चिल ब्रदर्स बुधवार को यहां डेम्पो एससी के खिलाफ 3-1 की शानदार जीत के साथ आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में खिताब जीतने की दौड़ में बरकरार है।
मडगांव, 19 मार्च चर्चिल ब्रदर्स बुधवार को यहां डेम्पो एससी के खिलाफ 3-1 की शानदार जीत के साथ आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में खिताब जीतने की दौड़ में बरकरार है।
चर्चिल ब्रदर्स ने ब्रेक तक 2-0 की बढ़त बना ली थी।
डेम्पो के डिफेंडर मोहम्मद अली 26वें मिनट में आत्मघाती गोल कर दिया जिससे चर्चिल ब्रदर्स ने बढ़त बनाई।
इससे बाद चर्चिल ब्रदर्स के लिए वेड लेके (35वें मिनट) और स्टेंडली फर्नांडीस (58वें मिनट) ने दो गोल दागे।
शेहर शाहीन (66वें मिनट) ने अंत में डेम्पो के लिए सांत्वना गोल किया।
लेके इस प्रदर्शन से लीग के सबसे ज्यादा गोल करने की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। इस सत्र में उनके गोलों की संख्या 11 हो गई है।
इस जीत से चर्चिल ब्रदर्स आई लीग खिताब की दौड़ में कायम है, उसके 19 मैच में 37 अंक हो गए हैं जो इंटर काशी से तीन अंक ज्यादा हैं। हालांकि इंटर काशी ने एक मैच कम खेला है।
डेम्पो की टीम 19 मैच में 22 अंक लेकर नौवे स्थान पर कायम है, हालांकि वह रेलीगेट होने से महज तीन अंक ऊपर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2025 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

