विदेश की खबरें | ईस्टर से पहले श्रीलंका में गिरजाघरों की सुरक्षा कड़ी की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका में रविवार को ईस्टर से पहले गिरजाघरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी। अप्रैल 2019 में ईस्टर के दिन देश में पर्यटकों और अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय पर समन्वित हमले के आलोक में इस वर्ष सुरक्षा कड़ी गई है। हमले में 270 लोगों की मौत हो गई थी।

कोलंबो, तीन अप्रैल श्रीलंका में रविवार को ईस्टर से पहले गिरजाघरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी। अप्रैल 2019 में ईस्टर के दिन देश में पर्यटकों और अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय पर समन्वित हमले के आलोक में इस वर्ष सुरक्षा कड़ी गई है। हमले में 270 लोगों की मौत हो गई थी।

वरिष्ठ पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस प्रवक्ता अजित रोहाना ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने 12 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर गिरजाघरों की सुरक्षा कड़ी कर दी है।’’

उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों में 9,350 पुलिस अधिकारी और तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायुसेना) के 2,542 जवान शामिल हैं।

रोहाना ने कहा कि पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो में 111 गिरजाघरों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा पड़ोसी तटीय शहर चिलाव में 107 गिरजाघरों और पूर्वी शहर बट्टीकलोआ में करीब 98 गिरजाघरों की भी सुरक्षा कड़ी की गई है।

श्रीलंका में 2019 में नेगाम्बो काटुवापिटिया का सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर ईस्टर रविवार को हुए हमले में सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ था और इसमें 114 लोगों की मौत हुई थी।

श्रीलंका में 21 अप्रैल को तीन गिरजाघरों और तीन लग्जरी होटल पर एक साथ छह विस्फोट होने से 11 भारतीय सहित कुल 270 लोगों की मौत हुई थी। इसे स्थानीय जिहादी समूह नेशनल थावीत जमात ने अंजाम दिया था, जो इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ संगठन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी