देश की खबरें | क्रिस्टोफर होजेस ने चेन्नई में अमेरिकी महावाणिज्य दूत का कार्यभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. क्रिस्टोफोर डब्ल्यू होजेस ने चेन्नई से अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत का कार्यभार संभाल लिया। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

चेन्नई, एक अगस्त क्रिस्टोफोर डब्ल्यू होजेस ने चेन्नई से अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत का कार्यभार संभाल लिया। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

आधिकारिक बयान में महावाणिज्य दूत होजेस का हवाला देते हुए कहा गया है कि वह दक्षिण भारत में ऐसे समय में अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं जब द्विपक्षीय संबंधों के लिए उत्साहजनक स्थिति है।

बयान के मुताबिक होजेस ने ‘‘चेन्नई में अमेरिकी महावाणिज्य दूत का कार्यभार सोमवार को यानी 31 जुलाई 2023 को संभाला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा काम स्थानीय और क्षेत्रीय गतिशीलता को प्रतिबिंबित करता है जो हमारी व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाता है, जिसमें समृद्ध वाणिज्यिक और शैक्षिक संबंध और अंतरिक्ष सहयोग जैसे रोमांचक काम शामिल हैं।’’

अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के बयान के मुताबिक होजेस इससे पहले यरुशलम स्थित अमेरिकी दूतावास में सहायक उप मिशन प्रमुख और फलस्तीन मामलों की इकाई के प्रमुख रह चुके हैं।

बयान के मुताबिक महावाणिज्य दूत होजेस 2000 में विदेश सेवा से जुड़े और यरुशलम, वियतनाम और घाना सहित विभिन्न स्थानों पर अमेरिका के लिए अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\