एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पोलैंड में चोपड़ा-नदीम का आमना-सामना असंभव, पाकिस्तान के एथलीट के कोच ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पोलैंड में डायमंड लीग में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और मौजूदा चैंपियन अरशद नदीम के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि पाकिस्तानी भाला फेंक खिलाड़ी की हाल में इंग्लैंड में पिंडली की मांसपेशियों की सर्जरी हुई है।

खेल की खबरें | पोलैंड में चोपड़ा-नदीम का आमना-सामना असंभव, पाकिस्तान के एथलीट के कोच ने कहा

कराची, 24 जुलाई पोलैंड में डायमंड लीग में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और मौजूदा चैंपियन अरशद नदीम के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि पाकिस्तानी भाला फेंक खिलाड़ी की हाल में इंग्लैंड में पिंडली की मांसपेशियों की सर्जरी हुई है।

चोपड़ा और नदीम 2024 पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के एक साल बाद अगले महीने पहली बार आमने-सामने होने वाले थे। पाकिस्तानी एथलीट ने पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर के शानदार थ्रो से स्वर्ण पदक जीता था।

तोक्यो ओलंपिक 2021 में स्वर्ण पदक जीतने वाले 27 वर्षीय चोपड़ा को पेरिस में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

दोनों खिलाड़ी 16 अगस्त को पोलैंड के सिलेसिया में डायमंड लीग और फिर अगले महीने स्विट्जरलैंड में एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने वाले थे।

नदीम के कोच सलमान बट इंग्लैंड में उनके साथ हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा ओलंपिक चैंपियन का दोनों स्पर्धाओं में खेलना अनिश्चित हैं क्योंकि उनका ध्यान सितंबर में तोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वापसी पर लगा है।

बट ने कहा, ‘‘वह (नदीम) सितंबर में तोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं इसलिए उन्होंने अपनी पिंडली की मांसपेशी की सर्जरी कराने का फैसला किया जो पिछले कुछ समय से परेशान कर रही थी। ’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि विश्व चैंपियनशिप तक वे एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).