विशाखापत्तनम/चेन्नई, तीन मई आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा बलों के हेलिकॉप्टरों ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों की अहम भूमिका के लिए फूल बरसाकर उन्हें सम्मानित किया।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के हेलिकॉप्टर कोविड-19 के निर्धारित अस्पतालों के ऊपर से उड़े और पुष्प वर्षा की। हेलिकॉप्टर सरकारी छाती एवं संचारी रोग अस्पताल और निजी गिताम अस्पताल के ऊपर से स्वास्थ्यकर्मियों पर फूलों की बारिश करते हुए गुजरे।
इन हेलिकॉप्टरों ने पूर्वी नौसेना कमान से उड़ान भरी थी।
डॉक्टर, नर्सों और पेरामेडिकल स्टाफ ने अस्पताल परिसरों में खड़े होकर रक्षा बलों के सम्मान को स्वीकार किया।
उधर ,तमिलनाडु के चेन्नई में रक्षा बलों के हेलिकॉप्टरों ने कोरोना वायरस का इलाज करने वाले चार अस्पतालों पर पुष्प वर्षा की।
वायुसेना और भारतीय तटरक्षक बल के हेलिकॉप्टरों को स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान करने के लिए तैनात किया गया था।
वायु सेना का एक हेलिकॉप्टर राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल और तमिलनाडु सरकारी मल्टी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के ऊपर से फूलों की बारिश करता हुआ निकला।
बाद में तट रक्षक बल के एक हेलिकॉप्टर ने चेन्नई के सरकारी स्टेनले मेडिकल कॉलेज और किलपौक मेडकिल कॉलेज में फूलों की बरसात की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY