देश की खबरें | चोकसी को जांच का अंदाजा था, इसलिए उसने जानकारी छिपाई और भाग गया : सीबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने कहा है कि भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को 2017 में अपने खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आसन्न पूछताछ की जानकारी थी और इसी वजह से वह साक्ष्यों को छिपाकर भारत से फरार हो गया।

नयी दिल्ली, 17 जून सीबीआई ने कहा है कि भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को 2017 में अपने खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आसन्न पूछताछ की जानकारी थी और इसी वजह से वह साक्ष्यों को छिपाकर भारत से फरार हो गया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने पूरक आरोपपत्र में भारतीय दंड संहिता की धारा 201 के साथ अन्य आरोपों को भी शामिल किया है जो कि आपराधिक साजिश के तहत संदिग्ध द्वारा सबूतों को मिटाने से संबंधित है। चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक के उप प्रबंधक गोकुलनाथ शेट्टी के साथ आपराधिक साजिश कर मार्च और अप्रैल 2017 के दौरान 165 लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) जारी किए जाने के बदले में सौंपे सारे दस्तावेज वापस ले लिया और 58 फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट (एफएलसी) में हेराफेरी की।

सीबीआई ने आरोप लगाया कि शेट्टी ने बेईमानी और जालसाजी करते हुए आरोपी कंपनियों गीतांजलि जेम्स लिमिटेड, गिल्ली इंडिया लिमिटेड और नक्षत्र ब्रांड लिमिटेड द्वारा जमा कराए गए सभी मूल आवेदन के साथ अन्य दस्तावेज वापस कर दिया। सीबीआई ने आरोप लगाया कि विपुल चुन्नीलाल चितालिया के कहने पर मेहुल चिनूभाई चौकसी के कर्मचारी द्वारा किराये पर दिए गए परिसरों पर छापेमारी से आवेदन के साथ ये दस्तावेज बरामद किए गए थे। एजेंसी ने पुलिस हिरासत के दौरान चितालिया के गूगल ड्राइव से भी एलओयू और एफएलसी के रिकॉर्ड बरामद किए थे। चोकसी के इशारे पर उसके कर्मचारी घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे थे वहीं चोकसी भारत से किसी सुरक्षित स्थान पर फरार होने का प्रयास कर रहा था।

सीबीआई ने आरोप लगाया कि 2017 में चोकसी हांगकांग गया था जहां उसने आपूर्तिकर्ता कंपनियों के ‘‘फर्जी’’ निदेशकों से मुलाकात की। ये फर्जी निदेशक चोकसी की कंपनियों के ही कर्मचारी थे। आपूर्तिकर्ता कंपनियां शानयो गोंग सी लिमिटेड, 4सी डायमंड डिस्ट्रिब्यूटर और क्राउन एम लिमिटेड पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जारी 6345 करोड़ रुपये के एलओयू और एलएलसी की लाभार्थी थी। दौरे के दौरान चोकसी ने फर्जी निदेशकों से भारत की यात्रा नहीं करने को कहा क्योंकि उन्हें गीतांजलि समूह को लेकर ईडी की पूछताछ का सामना करना पड़ सकता था।

पिछले सप्ताह दाखिल पूरक आरोपपत्र में कहा गया, ‘‘यह दिखाता है कि मेहुल चोकसी को आसन्न आपराधिक मामले की जानकारी थी। इसलिए मेहुल चोकसी कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए चार जनवरी 2018 को भारत से फरार हो गया। इसके बाद उसने 2017 में कैरेबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ और बारबूडा की नागरिकता ली। पिछले महीने 23 मई को चोकसी संदिग्ध परिस्थितियों में एंटीगुआ से लापता हो गया था। बाद में उसे डोमिनिका से पकड़ा गया जहां वह अवैध तौर पर प्रवेश के लिए गिरफ्तार किया गया और अदालती कार्यवाही का सामना कर रहा है। एंटीगुआ और बारबूडा के प्रधानमंत्री गेस्टन ब्राउन ने कई साक्षात्कारों में दावा किया कि चोकसी ने देश में निवेश कार्यक्रम के जरिए नागरिकता लेते समय सही जानकारी नहीं दी थी।

सीबीआई ने अपनी पहली रिपोर्ट के करीब तीस साल बाद पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। पहली रिपोर्ट में कहा गया था कि चोकसी ने हांगकांग की आपूर्तिकर्ता कंपनियों से थाइलैंड का वीजा लेने को कहा क्योंकि हांगकांग का कारोबार बंद होने वाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\