देश की खबरें | चिंगलेनसाना, हरमनप्रीत हैं रोल मॉडल : जूनियर हॉकी खिलाड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीनियर टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे भारत के जूनियर हॉकी खिलाड़ी रविचंद्र सिंह मोइरांगथेम और दीनाचंद्र सिंह मोइरांगथेम का कहना है कि चिंगलेनसाना सिंह कांगुजम और हरमनप्रीत सिंह उनके लिये रोल मॉडल की तरह हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 जुलाई सीनियर टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे भारत के जूनियर हॉकी खिलाड़ी रविचंद्र सिंह मोइरांगथेम और दीनाचंद्र सिंह मोइरांगथेम का कहना है कि चिंगलेनसाना सिंह कांगुजम और हरमनप्रीत सिंह उनके लिये रोल मॉडल की तरह हैं ।

तीन साल पहले जूनियर टीम में जगह बनाने के बाद 31 मैच खेल चुके मिडफील्डर रविचंद्र ने कहा कि मणिपुर के उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों के लिये चिंगलेनसाना प्रेरणास्रोत हैं ।

यह भी पढ़े | Sushant Suicide Case: महाराष्ट्र के मंत्री बोले- सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस की जांच सही दिशा में है, CBI की जरूरत नहीं.

उन्होंने कहा ,‘‘चिंगलेनसाना के रास्ता दिखाने के बाद मणिपुर में हॉकी काफी लोकप्रिय हुई है । उसने भारत के लिये 200 से ज्यादा मैच खेले हैं और राज्य में युवा उसे देखकर हॉकी के प्रति आकर्षित हो रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उनका खेल करीब से देखता हूं और उम्मीद है कि एक दिन उनकी तरह बनूंगा । कोथाजीत सिंह भी काफी अनुभवी हैं । हमें ऐसे रोल मॉडल मिलने की खुशी है ।’’

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: कोरोना संकट के चलते कोलकाता एयरपोर्ट ने मुंबई, दिल्ली सहित 6 शहरों से आने वाली फ्लाइट पर रोक 15 अगस्त तक बढ़ाई, यहां देखें लिस्‍ट.

दीनाचंद्र ने कहा कि हरमनप्रीत देश के युवा डिफेंडरों के लिये प्रेरणा का स्रोत हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘उसका खेल लाजवाब है । उसने कई मैचों में भारत को जीत दिलाई है और देश के डिफेंडरों के लिये प्रेरणा का स्रोत है ।दबाव के हालात में भी वह शांतचित्त रहता है । हम खुशकिस्मत हैं कि सीनियर टीम में उसके जैसा खिलाड़ी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपने हुनर को निखारकर नयी तकनीकें सीखना चाहता हूं । मेरा सपना भारत के लिये खेलने का है और मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now