नोएडा: आवारा कुत्तों को खिलाने को लेकर चीनी महिला से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी. आरोपी अमरपाल सिंह को शुक्रवार को एटीएस गोलचक्कर के पास गिरफ्तार किया गया.
नोएडा: आवासीय सोसायटी के बाहर अवारा कुत्तों को खिलाने को लेकर एक चीनी महिला (Chinese woman) की बहस हो गई. इसके बाद चीनी महिला की कथित रूप से पिटाई की गई. इस मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार को 60 वर्षीय एक व्यक्ति को मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी और चीनी महिला ग्रेटर नोएडा की एटीएस पाराडिजो सोसायटी (ATS Paradizo Society) में रहते हैं. आरोपी प्रॉपर्टी का धंधा करता है, जबकि महिला एक निजी कंपनी में काम करती है. इस कंपनी का मुख्यालय चीन में है. एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना 25 मई को सोसायटी के बाहर हुई, जब यह व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते के साथ घूम रहा था. वहीं, चीनी महिला अवारा कुत्तों को खिला रही थी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवारा कुत्तों और पालतू कुत्ते में झगड़ा हो गया. उस पर इस व्यक्ति ने महिला से कहा कि यदि वह रोजाना इन अवारा कुत्तों खिलाना चाहती है तो वह उन्हें गोद ले ले. अधिकारी ने कहा कि इस पर महिला ने सवाल किया कि उसने उसे यह सुझाव क्यों दिया? इसके बाद उनके बीच बहस हो गयी. आरोप है कि शख्स ने महिला को डंडे से मारा.
चीनी महिला से मारपीट-
Greater Noida: Chinese woman beaten up by man from her residential society after dispute over feeding of stray dogs.
"We've lodged case under relevant sections. Accused attacked her in anger after the stray dogs that she was feeding got into scuffle with his pet," says police. pic.twitter.com/M6BYh59VM3
— ANI UP (@ANINewsUP) May 30, 2020
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी. आरोपी अमरपाल सिंह को शुक्रवार को एटीएस गोलचक्कर के पास गिरफ्तार किया गया. अधिकारी के अनुसार, भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चीनी नागरिक ने ट्विटर पर इस घटना का उल्लेख किया था. जिला पुलिस ने उसके ट्वीट पर जवाब दिया और उसे पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 12:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

