विदेश की खबरें | चीन के विश्वविद्यालय ने विदेशी व्यक्ति से संबंध होने के आरोप में छात्रा को निष्कासित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले सप्ताह जारी एक बयान में डेलियन पॉलीटेक्नीक विश्वविद्यालय ने कहा कि छात्रा को 60 दिन के लिए निष्कासित किया गया है।
पिछले सप्ताह जारी एक बयान में डेलियन पॉलीटेक्नीक विश्वविद्यालय ने कहा कि छात्रा को 60 दिन के लिए निष्कासित किया गया है।
विश्वविद्यालय ने कहा कि छात्रा ने विश्वविद्यालय के एक नियम का उल्लंघन किया, जिसके अनुसार “विदेशियों के साथ अनुचित बातचीत करने से राष्ट्रीय गरिमा को नुकसान पहुंचता है।”
बयान में कहा गया है, “16 दिसंबर, 2024 को आपके दुर्व्यवहार के कारण भयावह नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।”
हालांकि, बयान में यह नहीं बताया गया है कि "दुर्व्यवहार" क्या था।
चीनी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने आरोपी छात्रा को गेमर डैनिलो टेसलेंको द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो से जोड़ा है, जिसमें टेसलेंको एक होटल के कमरे में एशियाई दिखने वाली एक युवती के साथ अंतरंग अवस्था में दिखाई दे रहा है।
एपी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकता कि वीडियो में दिख रही महिला वही छात्रा है या नहीं।
टेसलेंको ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिये रविवार को पुष्टि की कि उसने शंघाई में मिली एक लड़की के साथ टेलीग्राम पर कुछ वीडियो पोस्ट किए थे, लेकिन बाद में स्थिति की गंभीरता का एहसास होते ही वीडियो हटा दिए।
टेलसेंको ने पोस्ट में कहा, "हमारे चेहरे दिखाई दे रहे थे, लेकिन उन वीडियो में अपमानजनक कुछ भी नहीं था।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

