विदेश की खबरें | चीनी राष्ट्रपति शिनफिंग ने शिनजियांग प्रांत का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बृहस्पतिवार को बताया कि शी ने शिनजियांग को उसे मध्य एशिया से पूर्वी यूरोप तक जोड़ने वाले बंदरगाहों, रेलवे और ऊर्जा स्टेशनों के निर्माण के चीन के कार्यक्रम में एक ‘‘अहम क्षेत्र और हब’’ बताया।

चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बृहस्पतिवार को बताया कि शी ने शिनजियांग को उसे मध्य एशिया से पूर्वी यूरोप तक जोड़ने वाले बंदरगाहों, रेलवे और ऊर्जा स्टेशनों के निर्माण के चीन के कार्यक्रम में एक ‘‘अहम क्षेत्र और हब’’ बताया।

गौरतलब है कि शी के कार्यकाल में प्राधिकारियों ने भीषण अलगावादी हिंसा भड़कने के बाद शिनजियांग के जातीय उइगर और कजाख समुदायों पर कठोर कार्रवाई की।

आलोचकों ने इस कार्रवाई को सांस्कृतिक नरसंहार बताया, जिसके तहत हजारों लोगों को जेल जैसे शिविरों में कैद कर दिया गया।

शी ने सरकारी निकाय ‘शिनजियांग प्रोडक्शन एंड कंसट्रक्शन कोर्प्स’ के नेताओं से मुलाकात की। यह निकाय क्षेत्र में लागू सैन्य व्यवस्था के तहत अपनी अदालतें, स्कूल और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का संचालन करता है।

शिन्हुआ की खबर के अनुसार, शी ने ‘‘अग्रिम इलाकों की रक्षा करने में एक्सपीसीसी के इतिहास के बारे में जानकारी ली।’’

शिनजियांग प्रांत की सीमा रूस, अफगानिस्तान और मध्य एशिया से लगती है, जिसे चीन ने आर्थिक प्रोत्साहन और सुरक्षा गठबंधनों के जरिए अपने पाले में लाने की कोशिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\