देश की खबरें | गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में कथित तौर पर 2023 से अवैध रूप से रह रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 28 मई राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में कथित तौर पर 2023 से अवैध रूप से रह रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चीन के गुआंगदोंग निवासी 28 वर्षीय लिन जेन्सेन को खांडसा गांव से तब हिरासत में लिया गया, जब वह अधिकारियों को वैध पासपोर्ट या वीजा दिखाने में विफल रहा।

उसने बताया कि सेक्टर 37 थाने में आरोपी के खिलाफ विदेशी अधिनियम समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जानकारी गृह मंत्रालय को दे दी गई है।

पुलिस के मुताबिक लिन इस साल मार्च से खांडसा गांव में किराए के कमरे में रह रहा था और मानेसर में एक कंपनी में काम करने आया था।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 37 थाना पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खांडसा गांव में एक विदेशी नागरिक रह रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम नितिन नामक व्यक्ति के घर पहुंची तो वहां एक चीनी नागरिक के रहने की जानकारी मिली।

पुलिस ने बताया कि जब पुलिस टीम ने चीनी नागरिक से भारत में उसके प्रवास से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि लिन 2019 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। वर्ष 2023 में उसका वीजा समाप्त होने के बाद वह वापस चीन नहीं गया।

उन्होंने बताया कि 2023 से मार्च 2025 तक वह दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराए पर रहा। मार्च 2025 में वह खांडसा गांव में किराएदार के तौर पर रहने लगा। प्रवक्ता ने बताया कि लिन से पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू