विदेश की खबरें | प्रदर्शन के बाद चीन के बैंक ग्राहकों को जमा राशि वापस मिलेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने सोमवार देर रात जारी बयान में कहा कि 50,000 युआन (लगभग 7,400 अमरीकी डालर) या उससे कम जमा राशि वाले ग्राहकों को प्रतिपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक जमा राशि वाले अन्य लोगों को उनकी राशि बाद में मिलेगी। अधिकारियों ने हालांकि इसकी कोई तिथि नहीं बतायी।

अधिकारियों ने सोमवार देर रात जारी बयान में कहा कि 50,000 युआन (लगभग 7,400 अमरीकी डालर) या उससे कम जमा राशि वाले ग्राहकों को प्रतिपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक जमा राशि वाले अन्य लोगों को उनकी राशि बाद में मिलेगी। अधिकारियों ने हालांकि इसकी कोई तिथि नहीं बतायी।

बैंकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ने व्यापक ध्यान आकर्षित किया क्योंकि गुस्साए जमाकर्ताओं ने छह ग्रामीण बैंकों से अपनी धनराशि वापस पाने की कोशिश करने के लिए हेनान के झेंग्झौ जाने की कोशिश की। हालांकि उनके सेलफोन पर एक स्वास्थ्य ऐप द्वारा उन्हें यात्रा करने से रोक दिया गया। ये बैंक आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

इन ग्राहकों ने रविवार को अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जिसके खिलाफ पुलिस एवं सुरक्षाकर्मियों ने बल प्रयोग किया।

प्रदर्शनकारी उन हजारों ग्राहकों में शामिल हैं, जिन्होंने हेनान और पड़ोसी अनहुई प्रांत में बैंकों में खाते खोले थे, जहां अपेक्षाकृत ऊंची ब्याज दर की पेशकश की गई थी। बाद में उन्होंने पाया कि वे मीडिया में इन खबरों के बाद राशि की निकासी नहीं कर पा रहे हैं कि बैंकों की मूल कंपनी का प्रमुख वित्तीय अपराधों के लिए वांछित है।

नियामकों द्वारा की गई घोषणा पर ग्राहकों ने संदेह जताया जो अपने पैसे वापस पाने की कोशिश करने के लिए अप्रैल से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जू जिहाओ नाम के एक बैंक ग्राहक ने कहा, ‘‘यह वास्तव में समस्या का समाधान नहीं करता।’’

चीन का केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ग्राहकों को 500,000 युआन (74,000 अमेरिकी डॉलर) तक की जमा राशि की गारंटी देता है, लेकिन यह कुछ लोगों के नुकसान की पूर्ति करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\