विदेश की खबरें | चीनी अंतरिक्ष यात्री छह महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तीनों अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो, तांग शेंगजी और जियांग शिनलिन शाम छह बजे से कुछ पहले उत्तरी चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के गोबी रेगिस्तान में डोंगफेंग स्थल पर उतरे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तीनों अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो, तांग शेंगजी और जियांग शिनलिन शाम छह बजे से कुछ पहले उत्तरी चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के गोबी रेगिस्तान में डोंगफेंग स्थल पर उतरे।

तीनों के धरती पर लौटने से चार दिन पहले शेनझोउ-18 मिशन के तहत तीन सदस्यीय टीम अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंची थी।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर किए जाने के बाद चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाया। इस वर्ष, चीनी स्टेशन के लिए दो कार्गो अंतरिक्ष यान मिशन और दो मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान मिशन निर्धारित है।

चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम का लक्ष्य 2030 तक अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजना है। साथ ही 2030 के आसपास मंगल ग्रह से नमूने वापस लाना और अगले चार वर्षों में तीन चंद्र जांच मिशन लॉन्च करना है।

नयी टीम में 43 वर्षीय अनुभवी कमांडर ये गुआंगफू हैं, जिन्होंने 2021 में शेनझोउ-13 मिशन में भाग लिया था। इस टीम में लड़ाकू पायलट 34 वर्षीय ली कांग और 36 वर्षीय ली गुआंगसू भी हैं।

वे अंतरिक्ष स्टेशन, तियांगोंग के तीन मॉड्यूल पर लगभग छह महीने बिताएंगे। इस दौरान वे विभिन्न वैज्ञानिक परीक्षण करेंगे और धरती पर छात्रों को विज्ञान की कक्षाएं देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\