एजेंसी न्यूज

चीन की सामाजिक राजनीतिक व्यवस्था ने साबित किया कि वह किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम :शी

कोरोना वायरस के खिलाफ शुरू में कार्रवाई नहीं करने के लिए चीन की पूरी दुनिया में हो रही आलोचना के बाद शी का यह बयान आया है। चीन के अधिकारियों के मुताबिक यह वायरस पिछले वर्ष दिसम्बर में चीन के शहर वुहान में सामने आया था।

चीन की सामाजिक राजनीतिक व्यवस्था ने साबित किया कि वह किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम :शी

बीजिंग, नौ मई सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन का बचाव करते हुए राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा है कि कोविड-19 की लड़ाई ने एक बार फिर दिखाया है कि सीपीसी नेतृत्व और देश की सामाजिक राजनीतिक नेतृत्व व्यवस्था किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।

कोरोना वायरस के खिलाफ शुरू में कार्रवाई नहीं करने के लिए चीन की पूरी दुनिया में हो रही आलोचना के बाद शी का यह बयान आया है। चीन के अधिकारियों के मुताबिक यह वायरस पिछले वर्ष दिसम्बर में चीन के शहर वुहान में सामने आया था।

बीजिंग पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह वायरस की उत्पत्ति की अंतरराष्ट्रीय जांच पर सहमत हो।

शी सीपीसी के प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि चीन ने करीब एक महीने में कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक लगा दी और इसके केंद्र बिंदु वुहान में करीब तीन महीने के अंदर इस पर नियंत्रण पा लिया।

उन्होंने कोविड-19 के निवारण एवं नियंत्रण पर गैर सत्तारूढ़ सीपीसी दलों का सुझाव जानने के लिए आयोजित एक सेमिनार में ये बातें कहीं।

उन्होंने कोविड-19 महामारी पर रोकथाम को दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश और दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए ‘‘कठिन परिश्रम से अर्जित उपलब्धियां करार दिया।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई ने एक बार फिर दिखाया है कि सीपीसी नेतृत्व, चीन की समाजवादी व्यवस्था और इसकी प्रशासनिक व्यवस्था किसी भी चुनौती से पार पा सकती है और मानव सभ्यता की प्रगति में बड़े योगदान कर सकती है।

शी ने कहा कि चीन ने एक महीने से थोड़ा अधिक समय में वायरस के प्रसार पर काबू पा लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘140 करोड़ की आबादी वाले देश के लिए यह कठिन परिश्रम से अर्जित उपलब्धियां हैं।’’

शी ने चीन में एक पार्टी की राजनीतिक व्यवस्था की प्रशंसा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).