विदेश की खबरें | ‘‘जटिल और मुश्किल’’ परिस्थितियों का जवाब देने के लिए तैयार रहे चीन की सेना : राष्ट्रपति शी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देश की सेना से कहा है कि उसे किसी भी समय विभिन्न प्रकार की ‘‘जटिल और मुश्किल’’ परिस्थितियों का जवाब देने के लिए तथा राष्ट्रीय संप्रभुता की दृढ़ता से हिफाजत करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

बीजिंग, 10 मार्च चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देश की सेना से कहा है कि उसे किसी भी समय विभिन्न प्रकार की ‘‘जटिल और मुश्किल’’ परिस्थितियों का जवाब देने के लिए तथा राष्ट्रीय संप्रभुता की दृढ़ता से हिफाजत करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख एवं सेना अध्यक्ष शी (67) ने मंगलवार को बीजिंग में संसद के वार्षिक सत्र के दौरान एक परिचर्चा में यह टिप्पणी की। इसमें सशस्त्र बलों के प्रतिनिधि भी शरीक हुए थे।

शी ने कहा, ‘‘हमारे देश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति बहुत ही अस्थिर और अनिश्चित है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूरी सेना को अवश्य ही क्षमता निर्माण में और युद्ध तैयारियों के बीच संबंधों में समन्वय करना चाहिए, विभिन्न प्रकार की जटिल और मुश्किल पिरिस्थितियों का किसी भी वक्त जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए, राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास से जुड़े हितों की दृढ़ता से हिफाजत करनी चाहिए तथा एक आधुनिक समाजवादी राष्ट्र के व्यापक निर्माण में मजबूत सहयोग करना चाहिए। ’’

शी ने चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के सैन्य प्रतिनिधियों से यह कहा। संसद का छह दिवसीय वार्षिक सत्र बृहस्पतिवार को संपन्न हो रहा है।

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के विवादित इलाकों से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के चीन के फैसले के बाद संसद का सत्र हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\