विदेश की खबरें | मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रहे हैं चीन के नौसैनिक : अध्ययन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीनी नौसेना के पनडुब्बी बल में कार्यरत, विशेष रूप से दक्षिण चीन सागर में तैनात नाभिकीय पनडुब्बियों में काम करने वाले हर पांच में से एक नौसैनिक मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहा है।
बीजिंग, 31 जनवरी चीनी नौसेना के पनडुब्बी बल में कार्यरत, विशेष रूप से दक्षिण चीन सागर में तैनात नाभिकीय पनडुब्बियों में काम करने वाले हर पांच में से एक नौसैनिक मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहा है।
एक नए अनुसंधान में यह जानकारी सामने आई।
हाल के वर्षों में चीन ने दक्षिण चीन सागर में अपनी नौसेना की तैनाती बढ़ा दी है और अमेरिकी नौसेना द्वारा स्वतंत्र रूप से आवाजाही पर बल देने से यह क्षेत्र युद्ध का एक नया स्थल बन गया है।
शंघाई के नौसैनिक चिकित्सकीय विश्वविद्यालय की ओर से 500 नौसैनिकों और अधिकारियों पर किए गए अध्ययन में सामने आया है कि चीन के नौसैनिक मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रहे हैं।
हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार नौसैनिकों से पूछे गए प्रश्नों के जवाब के आधार पर निष्कर्ष निकाला गया कि 21 प्रतिशत कर्मियों में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं हैं।
अध्ययन के अनुसार चीन की पनडुब्बियों में काम करने वाले नौसैनिक, घबराहट और मानसिक भय जैसी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)