विदेश की खबरें | चीन की जीएसआई ने सीमा पार करने वाली नदियों को साझा करने के लिए सहयोग की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से प्रस्तावित ‘वैश्विक सुरक्षा पहल’ (जीएसआई) ने सीमा पार करने वाली नदियों को साझा करने को लेकर सहयोग करने की अपील की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 21 फरवरी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से प्रस्तावित ‘वैश्विक सुरक्षा पहल’ (जीएसआई) ने सीमा पार करने वाली नदियों को साझा करने को लेकर सहयोग करने की अपील की है।

ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन द्वारा बांधों के निर्माण पर भारत और बांग्लादेश की ओर से उठाई गई चिंताओं के मद्देनजर इस कदम की अहमियत है, क्योंकि ये बांध दोनों देशों तक पानी की आपूर्ति को बाधित कर सकते हैं।

यहां विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘अपील की जाती है कि सीमा पार करने वाली नदियों के ऊपरी और निचले हिस्से के देश अंतरराष्ट्रीय सहयोग में सक्रिय रूप से शामिल हों, बातचीत के जरिये विवादों का समाधान करें, सीमा पार करने वाली नदियों में जल का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने के साथ जन संसाधनों की सुरक्षा करें।’’

ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में यारलुंग सांगपो कहा जाता है जिस पर बांधों के बनाए जाने का भारत और बांग्लादेश ने विरोध किया है।

चीन ने इस तरह की चिंताओं को यह कहते हुए नजरअंदाज कर दिया कि वह उनके हितों को ध्यान में रखेगा।

कई रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अरुणाचल प्रदेश की सीमा के करीब तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा पनबिजली बांध बना रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर