विदेश की खबरें | चीन के विदेश मंत्री वांग यी तीन दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के विदेश मंत्री वांग यी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे। वांग अपनी इस यात्रा के दौरान अपने नेपाली समकक्ष नारायण खड़का और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से बातचीत करेंगे।

काठमांडू, 25 मार्च चीन के विदेश मंत्री वांग यी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे। वांग अपनी इस यात्रा के दौरान अपने नेपाली समकक्ष नारायण खड़का और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से बातचीत करेंगे।

वांग एक स्टेट काउंसलर भी हैं। वह नारायण खड़का के निमंत्रण पर काठमांडू की यात्रा पर आये हैं। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा के पिछले साल जुलाई में रिकॉर्ड पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से किसी उच्च पदस्थ चीनी अधिकारी की नेपाल की यह पहली यात्रा है।

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर वांग की अगवानी नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौड्याल ने की।

नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वांग शनिवार को विदेश मंत्री खड़का के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।

काठमांडू प्रवास के दौरान वह राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री देउबा से भी मुलाकात करेंगे। दोनों पक्ष आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहायता पर कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

नयी दिल्ली से यहां पहुंचे वांग ने पाकिस्तान से अपनी यात्रा शुरू की थी। वांग ने उसके बाद अफगानिस्तान और भारत की अघोषित यात्रा की।

चीन के शीर्ष राजनयिक की यात्रा, 50 करोड़ अमरीकी डालर के मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी) कॉम्पैक्ट समझौते के संसदीय अनुमोदन के तुरंत बाद हो रही है। सूत्रों ने कहा कि चीन नहीं चाहता कि नेपाल एमसीसी समझौते की पुष्टि करे।

प्रमुख राजनीतिक दलों के उच्च पदस्थ नेताओं ने रेखांकित किया है कि वांग की यात्रा को नेपाल और चीन के बीच संबंधों को सुधारने के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

वांग की यात्रा के दौरान, चीनी पक्ष ने ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव प्रोजेक्ट’ कार्यान्वयन समझौते को अंतिम रूप देने की इच्छा व्यक्त की है। दोनों पक्षों के परियोजना कार्यान्वयन योजना के मूलपाठ पर सहमत होने की उम्मीद है, जो बीआरआई परियोजनाओं के निष्पादन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड