विदेश की खबरें | चीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 300 से अधिक हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (के जे एम वर्मा)

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, दो अगस्त मध्य चीन के हेनान प्रांत में एक हजार साल में हुई सबसे भारी बारिश के कारण पिछले महीने आई अप्रत्याशित बाढ़ से मरने वालों की संख्या पिछले आधिकारिक आंकड़ों की तुलना में तीन गुना अधिक हो गई है।

चीन सरकार ने सोमवार को आपदा से निपटने के तरीकों की जांच के आदेश दिए।

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि हेनान प्रांत की राजधानी झेंग्झो सबसे अधिक प्रभावित है, जहां कुल 292 लोगों की मौत की पुष्टि हुई और 47 अभी भी लापता हैं।

प्रांतीय अधिकारियों ने शुक्रवार को मृतकों की संख्या 99 बताई थी, जो बढ़कर 302 हो गई है, जबकि 50 अन्य अभी भी लापता हैं।

मूसलाधार बारिश से 150 काउंटी-स्तरीय क्षेत्रों में 1 करोड़ 45 लाख 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

खबर में में कहा गया है कि एक लाख 90 हजार हेक्टेयर से अधिक फसल क्षतिग्रस्त हो गई, और पूरे प्रांत में 30,600 से अधिक घर गिर गए।

सोलह जुलाई के बाद से हेनान में रिकॉर्ड बारिश हुई है। झेंग्झो में, तीन दिन में 617.1 मिमी बारिश हुई, जो शहर की औसत वार्षिक वर्षा के करीब है। शहर में प्रतिघंटा 201.9 मिमी की रिकॉर्ड वर्षा दर भी दर्ज की गई।

क्षेत्र में सबसे भीषण बाढ़ के बाद, स्थानीय सरकार को बाढ़ से हुए नुकसान और जानमाल की क्षति के बारे में पारदर्शी नहीं होने के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है।

मृतकों की संख्या बढ़ने के साथ ही स्टेट काउंसिल (चीन की कैबिनेट) ने सोमवार को घोषणा की कि उसने झेंग्झो में विनाशकारी बाढ़ से निपटने का आकलन करने के लिए एक जांच दल गठित करने का फैसला किया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि टीम का नेतृत्व आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय करेगा और इसमें संबंधित विभागों के अधिकारी व विशेषज्ञ शामिल होंगे।

बयान में कहा गया है कि जो लोग झेंग्झो बाढ़ के दौरान अपने कर्तव्यों का उल्लंघन करते पाए गए हैं, उन्हें कानून और विनियमों के अनुसार जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

मौसम के पूर्वानुमानकर्ताओं ने बताया कि यह 1,000 साल में हुई सबसे भीषण बारिश है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त