जरुरी जानकारी | चीन का भारत को निर्यात 2020 के 11 महीनों में 13 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन का भारत को निर्यात इस साल के पहले 11 महीने में 13 प्रतिशत घटा है। चीन के सीमा शुल्क विभाग के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार वहीं भारत का चीन को निर्यात इसी दौरान 16 प्रतिशत बढ़ा।

बीजिंग, सात दिसंबर चीन का भारत को निर्यात इस साल के पहले 11 महीने में 13 प्रतिशत घटा है। चीन के सीमा शुल्क विभाग के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार वहीं भारत का चीन को निर्यात इसी दौरान 16 प्रतिशत बढ़ा।

दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2020 के पहले 11 महीनों में 78 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | ITR Filing Tips: आईटी रिटर्न 2019-20 दाखिल करने से पहले गांठ बांध लें ये जरुरी बातें.

दोनों देशों का व्यापार 2019 में 92.68 अरब डॉलर रहा था।

सीमा शुल्क के आंकड़े के अनुसार चीन ने इस साल जनवरी से नवंबर के दौरान करीब 59 अरब डॉलर मूल्य का निर्यात किया। यह पिछले साल 2019 की इसी अवधि के मुकाबले 13 प्रतिशत कम है।

यह भी पढ़े | Agra Metro Construction: पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ.

वहीं भारत से चीन का आयात पहले 11 महीनों में करीब 19 अरब डॉलर रहा। यह पिछले साल 2019 की इसी अवधि के मुकाबले 16 प्रतिशत अधिक है।

भारत का व्यापार घाटा आलोच्य अवधि में 40 अरब डॉलर रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 60 अरब डॉलर था।

सीमा विवाद के बीच भारत ने देश की एकता और अखंडता को खतरा का हवाला देते हुए 200 से अधिक चीनी ऐप पर पाबंदी लगा दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड